सरस्वती विद्या मंदिर आनी के अभिभावक सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर दिया बल
अक्स न्यूज लाइन शिमला 23 जून :
जिला कुल्लू के आनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में वार्षिक अभिभावक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर सिकंदर कुमार सांसद राज्यसभा ने उपस्थित होकर नन्हे-मुन्ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल स्कूली शिक्षा ही काफी नहीं है, बल्कि अभिभावकों और अध्यापकों का आपसी समन्वय और व्यवहार सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि
बच्चों को समय दें क्योंकि आज के व्यस्त दौर में माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए, ताकि वे अपनी भावनाएं साझा कर सकें।और उन्हें लक्ष्य की ओर प्रेरित करें अगर बच्चों पर दबाव बनाने के बजाय, उन्हें उनके पसंदीदा क्षेत्र में आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रोत्साहित करें।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर न केवल आधुनिक शिक्षा दे रहा है, बल्कि बच्चों को देश की संस्कृति और संस्कारों से भी जोड़ रहा है।
मुख्य अतिथि ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में आए ऐतिहासिक बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति (NEP) ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई लौ जलाने का काम किया है। यह नीति रटने की बजाय सीखने और कौशल विकास पर आधारित है, जिससे हमारी युवा पीढ़ी वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत तेजी से विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ रहा है।पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है जिन्हें विश्व के 33 देशों ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने
वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती साख का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70% से अधिक ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।
यह देश के लिए गर्व की बात है कि विश्व के इतिहास में अब तक 33 से ज्यादा देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों और भारत की बदलती तस्वीर का सम्मान है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत को विश्व गुरु और दुनिया का सरताज बनाने का जो सपना हमारे पूर्वजों और हम सबने देखा था, वह सचमुच साकार होने जा रहा है।
इस अवसर डॉ चेत राम गर्ग, स्थानीय विधायक श्री लोकेन्द्र, श्री पवन चौधरी, श्री मोहन भारती,प्रिन्सिपल श्री दिलीप कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, अध्यापक संघ, सैकड़ों की संख्या में अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




