नाहन : हिमधारा एकीकृत विकास संस्था के कार्यालय का शुभारंभ.....

नाहन : हिमधारा एकीकृत विकास संस्था के कार्यालय का शुभारंभ.....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 नवंबर : 
हिमधारा एकीकृत विकास संस्था के नाहन कार्यालय का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व एसडीओ परवेज़ इकबाल ने किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा शर्मा, मुख्य सलाहकार जगत राम रमौल, सचिव रजनी बता एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर अध्यक्षा सुषमा शमी ने संस्था के कार्यों के बारे में उपस्थित लोगो को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस संस्था के द्वारा मोमबत्ती बनाने, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, बुनाई, कढाई, ट्यूशन तथा कम्प्यूटर का प्रशिक्षण महिलाओं को कि स्वरोजगार प्राप्त करने के उद्‌देश्य से दिया जा रहा है।

संस्था के मुख्य सलाहकार  जगत राम रमॉल ने उपस्थित मुख्य अतिथि तथा सदस्य गण एवं उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला और भविष्य में संस्था के द्वारा किये जाने वाले कार्यों का विवरण भी दिया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव का इस संस्था के लिये भरपूर सहयोग देने का अश्वासन भी दिया।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को इस संस्था का नाहन कार्यालय आरम्भ करने पर अपनी शुभकामनाएं दी। और उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वह इस संस्था के द्वारा प्रदान किये जा रहे प्रशिक्षण का लाभ उठाये और अपनी आय में वृद्धि कर अपने परिवार को और समाज को सक्षम बनाने में सहयोग करें ताकि वह समाज ने सम्मान के साथ अपना जीवन निर्वाह कर सकें। सचिव रजनी बाला ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।