नाहन :बनेठी स्कूल में एसएमसी का गठन, सुभाष शर्मा लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष

नाहन  :बनेठी स्कूल में एसएमसी का गठन, सुभाष शर्मा लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 27  जून :
नाहन।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय पासी ने की। बैठक में अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें सुभाष शर्मा को लगातार तीसरी बार स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में आशा कुमारी को उपाध्यक्ष तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय पासी को समिति का सचिव बनाया गया। इसके अलावा चंद्र ठाकुर, कमलेश, चंदा, सीटू कुमार, कुंता शर्मा, धनवीर, आशा देवी और सीता देवी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
समिति में पंचायत प्रधान प्रेमपाल ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा तथा आशा कार्यकर्ता नीरू ठाकुर को नामित सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा विद्यालय के समग्र विकास में समिति की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालय के प्रवक्ता मनीष कुमार, जगत राम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सीमा देवी सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।