नाहन:कोलर मारपीट कांड में हरियाणा से दबोचे मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी,4 दिन के रिमांड में..
नेशनल हाइवे देहरादून- चंडीगढ़ पर कोलर में हाल ही में एक दुकानदार पर तलवार-डंडों से हमला करने वाले मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों को हरियाणा से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो वाहन भी कब्जे में लिए है।अदालत ने आरोपियों को 4 दिन पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर पुलिस ने कोलर क्षेत्र में एक दुकानदार पर तलवार एवं डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों को भी कब्जे में ली है।दिनांक 11/05/26 को इस मामले मे थाना माजरा में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इस क्रम में थाना माजरा पुलिस टीम एवं सिरमौर पुलिस की साइबर टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन एवं अन्य गुप्त सूचनाओं के आधार पर हरियाणा में लगातार दबिश दी।
एसपी ने बताया किसघन कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । साथ ही घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त दो वाहनों को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।
नेगी ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों का 4 दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।









