नाहन: पांवटा में पुलिस कांस्टेबल के साथ बदसलूकी करने वाला आरोपी हिरासत में, एफआईआर दर्ज....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 जून :
पांवटा ब्लॉक के गोंदपुर क्षेत्र में गुरुवार को दिनदिहाड़े बीच सड़क में ड्यूटी पर जा रहे छटी आई आर बटालियन धौलाकुआं के एक जवान के साथ बदसलूकी व हाथापाई की वारदात का वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद पांवटा पुलिस ने आरोपी फरमान को दबोच कर पुलिस स्टेशन लाया गया है।
जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
रोल्टा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुई । वीडियो में पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ एक कार सवार व्यक्ति अभद्र व्यवहार और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहा है।
एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आई। संबंधित पुलिसकर्मी से जब पूछताछ की तो पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज करवाया गया।
और तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना पांवटा साहिब ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले मुख्य आरोपी फरमान को हिरासत में ले लिया गया ।
रोल्टा ने बताया कि वीडियो में एक कार सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस कांटेबल के साथ हाथापाई, गाली गलौच कर रहा था। जब मामले में जांच की तो सबन्धित पुलिसकर्मी 6th आईआरबी बटालियन धौला कुआं में पोस्टेड पाया गया । उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा बताया गया कि जब वह गोंदपुर की ओर से आ रहा था तो यहां एक कार सवार मोबाइल फोन सुनते हुए तेज रफ्तार कार दौड़ा रहा था जिसे रोका गया और नियमों के तहत वाहन चलाने को कहा गया ।
लेकिन संबंधित कार सवार ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।









