नाहन : ऐतिहासिक फाउंड्री का प्रवेश द्वार गिरने के कगार पर.......

नाहन : ऐतिहासिक फाउंड्री का प्रवेश द्वार गिरने के कगार पर.......
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 जून :
रियासत के जमाने मे 1875 में  स्थापित नाहन फाउंड्री का प्रवेश द्वार सियासी आकाओं व अफ सर शाही की अनदेखी के कारण आज गिरने की कगार पर आ पहुंचा है। सत्ता सुख भोगने वाले नेता शहर को हेरीटेज टाऊन बात कर यहां की ऐतिहासिक इमारतों का रखरखाव करने के बड़े बड़े वायदे करते रहे हैं। लेकिन नेताओं को यह ऐतिहासिक नाहन फाउंड्री का प्रवेश द्वार आज तक नजर नहीं आया। यह प्रवेश द्वार रियासत के जमाने मे स्थापित फाउंड्री के सुनहरे अतीत की याद दिलाता है।