नाहन: वार्ड नं 9 की कुम्हार गली में खंबों पर तारो का मकड़जाल, लटकी है करंट की नंगी सर्विस लाइने, हादसों को न्योता..

नाहन: वार्ड नं 9 की कुम्हार गली में खंबों पर तारो का मकड़जाल, लटकी है करंट की नंगी सर्विस लाइने, हादसों को न्योता..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 मई :

 शहर की कुम्हार गली में बिजली के खम्बों पर तारों का मकड़ जाल और कई जगह करंट की नंगी सर्विस लाईने सालों से अनहोनी को न्योता दे रही है । इस गली में रहने वाले लोग डर के साये में रहने को मजबूर है। आरोप है कि जब हाई वोल्टेज आती है तो आग लगने का अंदेशा हो जाता है।

 कुम्हार गली निवासी सेवा निवृत्त पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि लाइनों में सुधार करने के लिए बिजली विभाग के एक्सीयन, एसडीओ को कई बार शिकायत की गई लेकिन स्थिति नही सुधरी। उन्होंने ने बताया कि  10 मई को हाई वोल्टेज के कारण गली में।कई लोगों यहां बिजली के उपकरणों को   भारी नुकसान हो चुका है।

यहां के निवासियों ने विभाग को 2016 व 2024 में भी पत्र लिखकर यह गुहार लगा चुके हैं कि सुरक्षा की दृष्टि से बिजली के पोल्स पर जो तारों का मकड़जाल फैला है उसको हटाया जाए।  करंट की नंगी सर्विस लाइनो को क वर किया जाए। जिनसे  बरसात में करंट फैलता जाता और नोनिहालो के लिए खतरा बढ़ जाता है ।

आरोप है कि अभी तक विभाग नही जागा यहां तक बीते माह छोटा चौक बाजार में रात के समय स्पार्किंग से पोल में लगीं आग से सबक नहीं सीखा। यह घटना रात में घटी थी, अगर दिन में हो जाती तो गली नुमा बाज़ार आग की चपेट में आ सकता था। इस अग्नि कांड में विभाग का केबल जलने से लाखों का नुकसान हुआ था।

ज्यादातर शहर की संकरी गलियों में   लगे खंबों अवैध रूप से लगाई गई केबल्स से अटे पड़े हैं और अग्नि कांड को न्योता दे रहे हैं, रोजाना कहीं न कहीं हाई वोल्टेज से स्पार्किंग भी चल रहती है। लोगों की सुरक्षा और जानोमाल दांव पर लगा। बिजली विभाग के अफसरों व शहर में वोट बटोरने वाले नेताओं ने इस गम्भीर, ज्वलंत समस्या से हजारों लोगों को निजात दिलाने की बजाए चुप्पी साध रखी है।
 
]बिजली विभाग के एसडीओ सन्तोष कुमार ने बताया कि शहर में लगे पोल्स पर लगाई गई निजि कम्पनियों को फाइबर लाइनों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस स्थिति को देखते हुए योजना बनाई जा रही है ताकि बिजली के पोल केबलमुक्त हो सके।