नाहन: भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने लिए थे जायजे, यह पार्क कब बनेगा..

नाहन: भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने लिए थे जायजे, यह पार्क कब बनेगा..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 मई :
शिमला हाइवे पर टुंडे की धर्मशाला के नजदीक नगर परिषद द्वारा गंदे नाले पर 2.50  करोड़ की लागत से पार्क/पार्किंग बीते साल से अधूरी पड़ा है। इस पार्क के सदन ने प्रस्ताव पारित किया, सरकार ने बजट दिया। टेंडर के बाद निर्माण शुरू कर दिया गया।

 निर्माण से पहले कांग्रेस- भाजपा के पार्षदों व अन्य नेताओं ने जायजे लिए। वाही वाही लुटी। पार्क का निर्माण शुरू कर दिया गया। बीते साल भारी बारिश के कारण नाला ब्लाक हो गया, बरसाती पानी से शिमला हाइवे को भी नुकसान पहुंचाया।
नेशनल हाईवे के इंजीनियरों ने इस नाले के ब्लॉक होने कारण भी नगर परिषद के पार्क के निर्माण में  तकनीकी खामी बताया था।

नेशनल हाईवे ने इस नाले पर डबल लेन पुलिया का निर्माण कर के वाहन चालकों को इस तीखे मोड़ पर सुरक्षा और राहत प्रदान की है।

लेकिन पार्क और पार्किंग के नाम पर अभी कुछ नही बना, एक पूर्व पार्षद ने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 50।लाख ख़र्च किया जा चुका है।इस निर्माणाधीन पार्क में भी बरसाती पानी ने कहर बरपाया था। बीते साल से निर्माण अधूरा। पड़ा है।