नाहन : घर में आग लगा दी, आरोपी के खिलाफ कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज...
नाहन : घर में आग लगा दी, आरोपी के खिलाफ कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 जून :
कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में एक घर में आग लगाने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। सीसीटीवी फुटेज में भी एक अज्ञात व्यक्ति घर मे घुसते हुए नजर आ रहा है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना काला अम्ब में रणवीर सिंह पुत्र श्री राजा राम निवासी गांव भूड्डियो, डाकघर त्रिलोकपुर, तहसील नाहन, जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका छोटा भाई जसवीर, जो लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त है, गांव में अलग मकान में रहता है । उसकी पत्नी एवं बच्चे कई वर्षों से उसे छोड़कर जा चुके हैं, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और अधिक प्रभावितहो गई है ।
रात लगभग 12:30 बजे परिवार एवं ग्रामीणों ने जसवीर के मकान की ऊपरी मंजिल से आग एवं धुआं निकलता देखा ।
एसपी ने बताया कि ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के उपरांत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मे पाया गया की एक अज्ञात व्यक्ति सीढ़ियों के माध्यम से मकान में प्रवेश करता दिखाई दिया
आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने एक कमरे में रखे बिस्तर एवं कपड़ों में आग लगाई और बाद में वहां से फरार हो गया। नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच जारी है।




