नाहन: 956 ग्राम चुरा पोस्त पकड़ीं, आरोपी धरा पुलिस ने...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 जून :
जिले के एसपी ने बताया कि थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान जब पोल टैक्निकल कॉलेज गांव घुंगलों सड़क मे मौजूद थी तो गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अयूब खान @ सोनी पुत्र श्री असलम खान निवासी गांव घुंगलों डा0 धौलाकुआं, त0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के कब्जे से कुल 956 ग्राम चुरा पोस्त/भुक्की बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




