नाहन: जलाल पुल पर संदिग्ध हालात में मिला 38 साल व्यक्ति की लाश...
श्री रेणुका जी ब्लॉक में के अंतर्गत सोमवार जलाल पुल पर एक 38 साल के व्यक्ति की लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय रमेश्वर, निवासी गांव तिरमली के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रमेश्वर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। सोमवार सुबह जैसे ही राहगीरों ने पुल पर शव देखा, तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुचीं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए अस्पताल भेजा।
एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल के आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की असल वजह क्या है।









