नाहन: ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में,72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन ,7 वर्गों में मारी बाजी

नाहन: ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में,72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन ,7 वर्गों में मारी बाजी
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 23  जून :

हिमाचल के नामी गिरामी सीनियर टेबल टेनिस खिलाड़ी 72 वर्षीय नाहन के डॉ पीटर डिसूजा ने हाल ही में सोलन की शलूनी यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में चैंपियन बने हैं। डॉ पीटर डिसूजा ने टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग की आयोजित सात प्रतिस्पर्धाओ में बाजी मार कर जीत का परचम लहराया है।

देश में होने वाली टेबल टेनिस टूर्नामेंटस में एक ही दिन में एक सीनियर खिलाड़ी द्वारा अपनी उम्र को दरकिनार कर, पूरे जोश से 7 मैचों में अन्य खिलाड़ियों  को पछाड़ बाजी मार ना एक रिकॉर्ड है।

डॉ पीटर ने टूर्नामेंट के 70 + आयु वर्ग में , 60 + आयु वर्ग में,50 +आयु वर्ग में, गोल्ड मेडल,60+ आयु वर्ग में सिल्वर मेडल,40+आयु वर्ग, मेंस सिंगल टीम में सिल्वर मेडल झटका।

डॉ पीटर ने अक्स न्यूज लाइन को बताया कि ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में उन्होंने ने सात कैटगरी में जीत हासिल की है। दो वर्गों में एंट्री करने के बाद वो आयोजकों के अनुरोध पर नही खेले है।

ऑल इंडिया टेबल टेनिस चेम्पियनशिप में देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड,उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर के श्रेष्ठ व वरिष्ठ खिलाड़ी जुटे।

डिसूजा ने बताया कि उनका प्रयास है कि नई पनीरी  टेबल टेनिस के गुर सीखे, भविष्य के सफल खिलाड़ी बने, इसके लिए उन्होंने ने अपने क्लीनिक में टेबल टेनिस कोर्ट की स्थापना कर दी है। टेबल टेनिस खिलाड़ी यहां आकर अभ्यास करें, खेल की बारीकियां सीखें।

यह भी काबिले जिक्र है कि डॉ पीटर डिसूजा ने अपने जमाने में वर्ष 1965 में जालंधर पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में इंडिया लेवल पर नम्बर 2 का खिताब जीता था।