नाहन : अन्तर्राष्ट्रीय निषेध दिवस मनाया सैनवाला जमा दो स्कूल में..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 जून :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल सैनवाला में प्रधानाचार्य अयूब खान की अध्यक्षता में, तहसील कल्याणकारी अधिकारी द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय निषेध दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगितास आयोजित की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने चित्रकला, नारा लेखन व निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिए, जिसमें जूनियर व वरिष्ठ वर्ग के बच्चों ने पूर्ण सहभागिता दिखाई ।
जूनियर वर्ग में नारा लेखन में कनिका ने प्रथम स्थान, विरेन ने द्वितीय व यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही सीनियर वर्ग में नारा लेखन में अलिशा ने प्रथम, हंसिका ने द्वितीय व अवेशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दित्या ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय व दिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में लविशा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय व अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कनिका, द्वितीय स्थान जानवी व नितिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में अनिका ने प्रथम, स्नेहा गौड ने द्वितीय व सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में विजेताओं को पंचायत प्रधान श्रीमती सीमा देवी व प्रधानाचार्य अयूब खान के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।




