अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 मई :
कालाअंब चैम्बर ऑफ कॉमर्स' की आयोजित बैठक में उद्योगपति दीपन गर्ग को चैम्बर की कमान सौंपी गई है।
चैम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में सर्वसम्मति से दीपन गर्ग को चैम्बर ऑफ कॉमर्स का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
इस अवसर पर नई टीम की घोषणा की गई। सुरेन्द्र जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रूपेन्द्र ठाकुर को महासचिव, अभिनव कंसल कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं। इसके अलावा मनु अग्रवाल, अरविंद गुप्ता और संदीप गर्ग को सदस्य कार्यकरणी नियुक्त किए गए हैं।