नाहन: 1.74 ग्राम चिट्टा पकड़ा, नजदीक पेट्रोल पंप निवासी धरा...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जुलाई :
पुलिस ने नाहन में चिट्टे की तस्करी में लगे एक युवक को 1.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ नाहन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि स्पैशल डिटेक्शन सैल नाहन की पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक एक युवक जिसका नाम जय सिंह है। जो प्रिंस पुत्र श्री राकेश कुमार निवासी बाल्मिकी बस्ती नाहन के साथ मिली भगत से मादक पदार्थ के खरीद फरोक्त के धंन्धे को अंजाम दे रहा है।
एसपी ने बताया कि स्पैशल डिटेक्शन सैल की पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की व तलाशी ली।
नेगी ने बताया कि जय सिंह पुत्र श्री अमर सिंह निवासी मकान नं0 391/11 नजदीक बवेजा पेट्रोल पम्प नाहन जिला सिरमौर के कब्जे से 01.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ ।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।



