जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 8 को

जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 8 को
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर  05 जून :
 जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को सुबह 11 बजे जिला परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया जाएगा।
 परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया ने बताया कि इस समारोह में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगी।
 उन्होंने बताया कि जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के शपथ ग्रहण समारोह संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संबंधित एसडीएम नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने पंचायत समितियों के शपथ ग्रहण समारोहों और इन समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए संबंधित एसडीएम को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।