नाहन : रोटरी क्लब नाहन ने पल्स पोलियो अभियान में स्वयंसेवकों को वितरित किए फूड पैकेट

नाहन : रोटरी क्लब नाहन ने पल्स पोलियो अभियान में स्वयंसेवकों को वितरित किए फूड पैकेट
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 28  जून :
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर श्रीमती प्रियंका वर्मा (आईएएस) द्वारा डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन के मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) सेंटर से किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन ने पोलियो अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए स्वयंसेवकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फूड पैकेट वितरण सेवा परियोजना का शुभारंभ किया।
रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने बताया कि क्लब की टीम ने एमसीएच सेंटर से फूड पैकेट वितरण अभियान प्रारंभ किया। इसके बाद रोटरी क्लब नाहन के सदस्यों ने शहर के सभी पोलियो बूथों का दौरा कर वहां सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वयंसेवकों को फूड पैकेट वितरित किए। क्लब की टीम जब्बल का बाग सहित विभिन्न पोलियो बूथों पर पहुंची तथा अंत में गढ़ा स्थित अंतिम पोलियो बूथ पर भी स्वयंसेवकों को फूड पैकेट वितरित कर उनके समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।
मनीष जैन ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल का “एंड पोलियो नाउ” अभियान विश्व के सबसे सफल जनस्वास्थ्य अभियानों में से एक है। रोटरी फाउंडेशन के सहयोग तथा लाखों रोटेरियनों के अथक प्रयासों से आज विश्व पोलियो उन्मूलन के बेहद करीब पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब नाहन भी निरंतर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। क्लब द्वारा पूर्व में सिरमौर जिले के पांच बच्चों के होल इन हार्ट ऑपरेशन भी रोटरी फाउंडेशन के सहयोग से करवाए जा चुके हैं तथा वर्तमान में क्लब का विशेष फोकस टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय योगदान देना है।
इस सेवा परियोजना का संचालन परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन सुरेंद्र राणा एवं राकेश मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर बीएमओ धगेड़ा डॉ. मोनिशा सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब की ओर से रोटेरियन राजेंद्र बंसल, वी.के. अरोड़ा, आरिफ अब्बाज, रूपेश गर्ग, अशोक सिकंद,अश्विनी सैनी सहित अन्य सदस्यों ने भी फूड पैकेट वितरण अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।
अंत में रोटरी क्लब नाहन ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सफल आयोजन की सराहना करते हुए सभी अभिभावकों से अपने पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।