20 दिसंबर तक बंद रहेगी पनयाली-कश्मीर सड़क

20 दिसंबर तक बंद रहेगी पनयाली-कश्मीर सड़क
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 21 नवंबर : 

 नादौन उपमंडल में पनयाली-कश्मीर सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है।

 इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि पनयाली-कश्मीर सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 दिसंबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पनयाली-समजल सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।