नाहन: 11.01 ग्राम चिट्टे की खेप पकड़ी, पांवटा के देवी नगर निवासी धरा..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 मई :
पांवटा में पुलिस से गुप्त सूचना के आधार पर देवी नगर से 11.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सैल पांवटा साहिब की टीम को सूचना मिली कि इन्दरपाल पुत्र श्री मंगत राम निवासी वार्ड न0 10 देवीनगर पांवटा साहिब जिला सिरमौर अपने घर मे स्मैक/हैरोईन बेचने का धंधा करता है ।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त इन्दरपाल के कब्जे से 11.01 स्मैक/हैरोईन बरामद कने मे सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब मे NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त नशे की खेप कहां से लाया है तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में था ताकि इस पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।









