24 जून को पालियों में ’’धरती आबा जनभागीदारी अभियान‘‘ शिविर होगा आयोजित : उपायुक्त

उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण तथा जनजातीय सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कर इस शिविर का लाभ लें ताकि अंतिम छोर पर स्थित जनजातीय आबादी तक लाभ पहुंच सके।
उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 नवंबर, 2024 से चल रहे जनजातीय गौरव वर्ष के स्मरणोत्सव के क्रम में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी जागरूकता एवं लाभ प्रदान करने हेतु अभियान 15 से 30 जून, 2025 तक चलाया जाएगा।