नाहन:  सैनवाला गांव में बोरु में भर कर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने धरा आरोपी....

नाहन:  सैनवाला गांव में बोरु में भर कर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने धरा आरोपी....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 नवंबर :

पुलिस स्टेशन कालाअम्ब टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सैनवाला गांव में एक युवक  विक्रम कुमार निवासी गांव सलानी डा० सैनवाला त० नाहन जिला सिरमौर बोरु में अवैध शराब भरकर सैनवाला से सलानी की तरफ को जा रहा है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सूचना पर टीम तुरन्त हरकत में आई तभी सलानी-कटोला बाई फरगेशन के पास आरोपी अपने कन्धे पर एक बोरु उठाए सलानी की तरफ जा रहा था । एसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच की बोरु को नीचे उतरवाकर खोलकर चैक किया गया तो बोरु के अन्दर 09 बोतल कांच शराब देशी मार्का नाटी न0 1 संतरा प्रत्येक 750 ML For Sale In Himachal Pradesh Only बरामद की गई। जिस पर पुलिस थाना काला आम्ब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।