नाहन: 8 साल से फरार मुजरिम ठियोग से दबोचा,सेंधमारी के मामले फंसा था...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 मई :
जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने आठ साल से अदालत द्वारा घोषित फ़रार मुजरिम को जिला शिमला के ठियोग से धर दबोचा।
ज़िले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि वर्ष 2018 से फरार चल रहे फरार मुजरिम को मुजरिम के खिलाफ थाना राजगढ़ में सेंधमारी व चोरी का मामला दर्ज था।
पीओ सेल टीम नाहन ने आज उक्त मुजरिम को जय प्रकाश पुत्र श्री सुंदर सिंह, निवासी गांव धैला दयोठी, डा0 शरगाँव, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर, हि0प्र0 को ठियोग, शिमला से गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि मुजरिम जय प्रकाश, थाना राजगढ़ में दर्ज अभियोग संख्या 42/18 दिनांक 12-08-2018 जेर धारा 457, 380 IPC में वांछित था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और अदालत द्वारा उसे फरार मुजरिम घोषित किया गया था।
पीओ सेल नाहन की टीम लगातार फरार मुजरिमों की तलाश में जुटी है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर मुजरिम को आज ठियोग से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।









