नाहन: HRTC बस बाइक से टकराई, दो घायल निहोग के पास हुआ हादसा.. एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 मई :
शिमला हाइवे पर निहोग के पास तेज रफ्तार HRTC बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता लड़की ने बताया कि वह अकाल कॉलेज बडू साहिब से वह अपने जानकार कल्प शर्मा के साथ बाइक नं0 HP71-7381 पर भूर्षिग महादेव मंदिर सराहां दर्शन करने गई थी।
निहोग के पास नाहन की तरफ HRTC बस नं0 HP18B-9838 तेज रफ्तार में मोड़ पर इनकी दिशा में आई व बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसा में इन दोनों को चोटें आईं।
एसपी ने बताया कि बस चालक कुशल शर्मा पुत्र सत्यानन्द शर्मा, निवासी डा0 कोटला मोलर, तह0 ददाहू के खिलाफ धारा 281, 125A BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। तफतीश जारी है। शिकायतकर्ता के अनुसार हादसा बस चालक की तेज गति व लापरवाही से हुआ है।









