बिरोजा फैक्ट्री में अचानक लगी आग, टला बड़ा हादसा

बिरोजा फैक्ट्री में अचानक लगी आग, टला बड़ा हादसा
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जुलाई : 
 
नाहन में तारपीन फैक्ट्री में सुबह करीब 8:30 बजे फैक्ट्री के स्टीम बॉयलर के पास हल्के से तेल रिसाव से अचानक आग लग गई। जिसे कर्मचारियों ने फैक्ट्री में रखे फायर उपकरणों से बुझा दिया। थोड़ी ही देर बाद अचानक फिर से आग भड़क गई जिस पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। इसके बाद घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई।
 
मौके पर स्थानीय लोगों की सहायता और दमकल विभाग के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।