बीडीओ कार्यालय बिलासपुर में मासिक बैठक एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

बीडीओ कार्यालय बिलासपुर में मासिक बैठक एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन  बिलासपुर  04 जून :
बी.डी.ओ. सदर बिलासपुर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कार्यालय परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा तकनीकी सहायकों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्यालय परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसके तहत कार्यालय परिसर की सफाई, पानी के टैंकों के साथ-साथ पानी के मुख्य स्रोतों की भी साफ-सफाई की गई।
उन्होंने जिला प्रशासन के निर्देशों की अनुपालना के तहत सभी कर्मचारियों को अपने आसपास तथा पंचायत स्तर पर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने तथा जन भागीदारी पर बल दिया।