नाहन :19 जुलाई को निकलेगी भव्य भगवान श्री जगनाथ रथ यात्रा
अक्स न्यूज लाइन नाहन,15 जुलाई :
विगत 18 वर्षों से ऐतिहासिक शहर नाहन में आयोजित की जा रही कलयुग में अधीषष्ठता भगवान श्री जगनाथ की रथ यात्रा 19 जुलाई को श्रद्धा और उल्लास के आयोजित होगी। 18 वी विशाल श्री जगनाथ रथ यात्रा के लिए रथ यात्रा मण्डल की तैयारियां विगत 10 जुलाई से सक्रिय तौर पर आरंभ हो चुकी है।आज नाहन बड़ा चौक स्त्तिथ श्री जगन्नाथ मन्दिर परिसर में रथ यात्रा मण्डल ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए यात्रा के सफल आयोजन व रूपरेखा की जानकारी सांझा करी।
रथ यात्रा मण्डल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल, महासचिव भुवन जोशी, मीडिया प्रभारी गुरमुख सिंह, व प्रधान मुख्य पुजारी जगदीश शास्त्री ने बतायाकी, श्री जगनाथ रथ यात्रा से पूर्व 10 जुलाई से 16 जुलाई तक श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । वंही 17 जुलाई से 19 जुलाई तक तीन दिवसीय विग्रहों की विशेष पूजा अर्चना होगी।
वंही 19 जुलाई को पूर्ण आहुति के बाद भगवान श्री जगन्नाथ जी बहन सुभद्रा व भाई बलराम जी के साथ पहले पालकी व उसके बाद रथ पर आरूढ़ होकर नगर भर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए निकलेंगे। इस दौरान यात्रा का रूट भी सांझा किया गया। आयोजकों ने बताया की 18 वीं विशाल श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मेँ बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु सैंकड़ों की सँख्या में नाहन पहुंच रहे है।



