नाहन : विधायक सोलंकी ने भाजपा नेताओं को लिए आड़े हाथों.. बिंदल का नाम लिए बिना कहा, गिरि पेयजल योजना को लेकर सनसनी न फैलाएं...

नाहन : विधायक सोलंकी ने भाजपा नेताओं को लिए आड़े हाथों.. बिंदल का नाम लिए बिना कहा, गिरि पेयजल योजना को लेकर सनसनी न फैलाएं...
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जून
बीते कल कुछ राजनीतिक बयानों और प्रेस वार्ताओं पर,राज्य बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का नाम लिए बिना क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गिरि पेयजल योजना को लेकर सनसनी न फैलाएं।

सोलंकी ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए, न कि हर परिस्थिति में भ्रम और सनसनी पैदा करके चर्चा में बने रहना।

विधायक ने आरोप लगाया कि हाल ही में गिरी नदी आधारित पेयजल योजना को लेकर कुछ भ्रामक बातें सामने आईं। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि पिछले एक दिन के दौरान तकनीकी कारणों से एक ट्यूबल में समस्या आई थी, जिसे विभाग ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 24 घंटे के भीतर ठीक कर दिया। 

वर्तमान में नाहन क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और आम जनता को घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा कि  अधिकारियों और कर्मचारियों ने हमेशा की तरह जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम किया है। 

पिछले वर्षों में भी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कई बार पाइपलाइनें और ट्यूबल प्रभावित हुए, लेकिन विभाग ने दिन-रात मेहनत कर योजनाओं को शीघ्र बहाल किया और लोगों को राहत पहुंचाई।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए विधायक ने कहा कि जिनकी दूरदर्शिता से यह महत्वपूर्ण योजना क्षेत्र को मिली। 

विकास और जनहित के ऐसे कार्य राजनीति से ऊपर होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
सोलंकी ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जनता की सेवा दिखावे या बयानबाजी से नहीं, बल्कि शांत तरीके से काम करके और समस्याओं का समाधान करके होती है। 

आपदा और प्राकृतिक परिस्थितियों में अवसर तलाशकर राजनीति करना मेरी सोच कभी नहीं रही और न ही मैं ऐसी राजनीति सीखना चाहता हूं।

मैं नाहन की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि गिरी नदी योजना में पर्याप्त ट्यूबल संचालित हैं, पानी की उपलब्धता सामान्य है और पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। 

हमारी प्राथमिकता राजनीति नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहना और उनकी सुविधा सुनिश्चित करना है।जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास को बनाए रखना हमारा संकल्प है।