भाजपा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की दी शुभकामनाएं

भाजपा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की दी शुभकामनाएं
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 16  नवम्बर
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा की आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस है, इस मौके पर मीडिया से जुड़े हुए सभी भाई बहनों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। मीडिया का इतिहास बहुत पुराना है।

सदा सर्वदा जब भी राज्यों का संचालन होता रहा और लोकतंत्र के लिए, जनतंत्र के लिए राज्य के मन में थोड़ी सी भी आस्था रही तो उस समय में मीडिया अपनी भूमिका अदा करता आया है, अलबत्ता मीडिया के स्वरूप सदा ही बदलते रहे हैं। आज के परिवेश में न केवल भारत अपितु दुनिया भर में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत लोकतांत्रिक देश है इसलिए मीडिया का महत्व लोकतंत्र के चैथे स्तंभ के रूप में दर्शाया गया है। मीडिया स्वतंत्र हो, निर्भीक हो, जिम्मेवार हो (media should be independent, fearless and responsible) तो लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।

आज तक के भारत के आजादी के इतिहास में मीडिया ने अपनी भूमिका को बहुत ही सुंदर तरीके से निभाया है। हम हिमाचल के मीडिया को शत शत बधाई देते हैं। मीडिया के क्षेत्र में हिमाचल की गुणवत्ता श्रेष्ठ है और हमारे यहां के मीडिया कर्मियों ने अपनी वाणी एवं लेखनी के माध्यम से देशभर में अपनी धाक जमाई है। आवश्यकता इस बात की है कि मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले साथियों को अधिक सहयोग प्रदान किया जाए ताकि वे निष्ठापूर्णक अपने कार्यों का निष्पादन कर सके। एक बार पुनः बधाई देते है।

भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने भी राष्ट्रीय पर प्रेस दिवस की सभी पत्रकार बंधुओ को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा की प्रेस की स्वतंत्रता सर्वोपरि है, क्योंकि यह शासकों (सरकार) और शासितों (नागरिकों) के बीच की खाई को पाटने में मदद करती है। इसके अलावा, यह सिस्टम की खामियों की पहचान करने में मदद करता है और प्रचलित मुद्दों के संभावित समाधान के साथ आता है, जिससे 'लोकतंत्र के चौथे स्तंभ' के शीर्षक को सही ठहराया जा सके।