नाहन:मारपीट के दो मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 जून :
सिरमौर पुलिस ने माजरा व रेणूका जी में मारपीट के दो अलग अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया गया पुलिस थाना माजरा मे सुरेश कुमार पुत्र श्री हुक्मी राम निवासी गांव भारापुर, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 15 जून 2026 को वह धौलाकुआं से सामान लेकर मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था । घर के निकट पहुंचने पर उसे रास्ते में खड़ी एक मोटरसाइकिल के कारण रुकना पड़ा। जब उसने मोटरसाइकिल मालिक राजीव पुत्र स्वर्ण सिंह से वाहन हटाने का अनुरोध किया, तो कथित रूप से राजीव एवं उसके पिता स्वर्ण सिंह ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी । जिस पर पुलिस थाना माजरा मे उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना रेणुका जी में बबलू तोमर पुत्र श्री बाबू राम, निवासी गांव तिरमली दयार, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दिनांक 09 जून 2026 को सुबह लगभग 8:50 बजे जब वह अपने घर से स्कूल जा रहा था, तो जलाल पुल के पास सोहम नामक युवक एवं उसका एक साथी खड़े थे।
सोहम ने उससे कथित रूप से थप्पड़ एवं मुक्कों से मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार उसी दि
न शाम को स्कूल से घर लौटते समय जलाल पुल तिरमली के पास सोहम निवासी बिरला तथा उसके दो साथी कर्ण और संजू ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ दोबारा मारपीट की।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । जिस पर उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




