नाहन : संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 106 लोगों ने रक्तदान किया जिनमें 32 महिलाएं शामिल...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 मई :
शहर की संत निरंकारी मिशन इकाई ने रविवार को एक विशाल।रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर रक्त दानियों समेत मिशन के सेवकों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।
रक्तदान शिविर में 106 रक्त दानियो ने अपना रक्त दान किया जिनमें 32 महिला रक्तदानी शामिल रही है शिविर का शुभारंभ संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।
कालिया ने कहा कि मिशन का मानना है कि रक्त नाड़ियों में बहे न कि नालियों में इसी विचार को लेकर प्रति वर्ष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है ।
इस अवसर पर मिशन की संयोजक कौशल्या अग्रवाल, मिशन सेवा दल इंचार्ज विकास अग्रवाल, बलजीत कौर, रुपेश अग्रवाल, दिलेर सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।









