मुख्यमंत्री से उप-मुख्य सचेतक ने भेंट की

मुख्यमंत्री से उप-मुख्य सचेतक ने भेंट की
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन शिमला 05 मई : 


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने गग्गल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित एरोसिटी परियोजना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। एयरपोर्ट के समीप के क्षेत्र की वर्तमान दर लगभग 24 लाख रुपये प्रति कनाल है।

उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवज़ा सुनिश्चित करने के लिए मुआवज़ा दरों का पुनर्निर्धारण करने का आग्रह किया ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी हो सके। इस अवसर पर एरोसिटी परियोजना के संभावित लाभों पर भी चर्चा की गई। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे तथा अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और उचित मुआवज़ा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।