नाहन: यहां बोरी में भर,पैदल ले जा रहा था शराब, 24 बोतल पकड़ी, आरोपी हिरासत में..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 मई :
नेशनल हाइवे कुमारहट्टी-नाहन पर SDM कार्यालय के पास एक व्यक्ति से 24 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बीती रात एसडीएम कार्यालय पच्छाद के पास सरांहा बस स्टैंड की तरफ से एक व्यक्ति सफेद थैला लेकर पैदल आ रहा था।
पुलिस को देखकर पीछे मुड़ा व तेज चलने लगा। रोककर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम सूरज शर्मा निवासी गांव भाट का गांव, डा0 भेलन, तह0 पच्छाद बताया।
नेगी ने बताया कि बोरी की तलाशी लेने पर अंदर दो गत्ता पेटी, प्रत्येक पेटी में 12-12 कांच की बोतलें, कुल 24 बोतलें देसी शराब बरामद हुईं। आरोपी कोई लाइसेंस/परमिट पेश नहीं कर सका।
आरोपी के खिलाफ धारा 39(1)a HP Excise Act में अभियोग पंजीकृत करके तफ्तीश की जा रही है।









