पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए जिला बिलासपुर तैयार: राहुल कुमार

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए जिला बिलासपुर तैयार: राहुल कुमार
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर, 23 मई: 

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि जिला की सभी 182 ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 26, 28 तथा 30 मई  को तीन चरणों में आयोजित होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत जिला के चारों विकास खंडों में आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।


उपायुक्त आज झंडुता तथा घुमारवीं ब्लॉक में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण करने के उपरांत बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने घुमारवीं तथा झंडुता स्थित महाविद्यालयों के परिसर में स्थापित स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी जारी किये।


उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के लिए तैनात मतदान कर्मियों के लिए आज जिला के सभी विकास खंड़ों में चुनाव डयूटी प्रमाण पत्र (ईडीसी) मतदान भी करवाया गया है। इसके लिए सभी विकास खंडों में विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि मतदान कर्मी भी मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि 24 मई को मतदान दलों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि मतदान से एक दिन पूर्व बैलेट पेपर संबंधित मतदान केंद्रों के चुनाव दलों को आवंटित किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 7 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया जाएगा। पंचायतों के मतों की गिनती मतदान पूर्ण होने के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों में ही की जाएगी जबकि पंचायत समिति तथा जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर होगी।


उपायुक्त ने जिला के सभी मतदाताओं से आगामी 26, 28 और 30 मई को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए मतदाता जल्द से जल्द मतदान करने के लिए आगे आएं ताकि लोक तंत्र की इस महत्वपूर्ण इकाई में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।  
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम घुमारवीं गौरव चैधरी, एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) यशपाल, बीडीओ झंडूता संजीव कुमार, बीडीओ घुमारवीं अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।