राहुल गांधी संसद सदस्यता खत्म करने मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी.......नाहन में सड़कों पर उतरे कांग्रेस के कार्यकर्ता.....

राहुल गांधी संसद सदस्यता खत्म करने मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी.......नाहन में सड़कों पर उतरे कांग्रेस के कार्यकर्ता.....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

  अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 19 अप्रैल  2023
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले में कांग्रेस का हिमाचल प्रदेश के विरोध लगातार जारी है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का विरोध जताया।
मीडिया से बात करते हुए नाहन कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष ज्ञान चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना उचित नहीं है और केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक प्रक्रिया को दरकिनार कर अनैतिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस की लोकप्रियता से घबरा रही है और कांग्रेस के खिलाफ सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।