संगढाह के नजदीक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत

संगढाह के नजदीक  सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन -- 11 फरवरी 

 संगड़ाह में शनिवार को शाम को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक टियागो कार के करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। डीएसपी मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि की है। 

यह हादसा ददाहू-हरिपुरधार मार्ग पर कालथ के नजदीक हुआ जहाँ एक टाटा टियागो कार न एचपी 79-2309 करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में  मुकेश पुत्र जीत सिंह गांव मंडोली संगड़ाह की मौके ही मौत हो गई, जबकि रजाना निवासी  युवती की गम्भीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई ।