नाहन: मोटर साइकिल के हेंडल में छुपा रखी थी 214 ग्राम चरस, पांवटा में धरे दो तस्कर...

नाहन: मोटर साइकिल के हेंडल में छुपा रखी थी 214 ग्राम चरस, पांवटा में धरे दो तस्कर...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

पांवटा साहिब में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटर साईकिल की तालाशी के दौरान 214 ग्राम चरस बरामद की है।चरस की यह खेप मोटर साईकिल के हेंडल में छुपाई गई थी।आरोपी को दबोच लिया गया है पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर दी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पांवटा साहिब  में तैनात स्पैशल डिटेक्शन टीम रात नजद शराब ठेका रामपुरघाट मौजूद थी तो गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि एक मोटरसाईकल न0 UP31CC2151 गोन्दपुर से रामपुरघाट आ रही है जिसमें दो व्यक्ति भारी  मात्रा मे चरस लेकर आ रहे हैं। 

एसपी ने बताया कि रामपुर घाट शराब ठेके के पास नाकाबन्दी के दौरान मोटरसाईकल को रोककर तालाशी ली गई।चालक की पहचान उबेद पुत्र श्री सहीद निवासी गांव पश्चमी लकपेडा डा0 व तहसील मोहममदी  लखीमपुर खीरी उ0प्र0 व पीछे  बेठे व्यक्ति ने अपना नाम असलम पुत्र श्री इसरार निवासी मोहल्ला घुटईयाबाद तह0 व जिला लखमपुर खिरी के रूप में हुई है।

नेगी ने बताया कि मोटरसाईकल न0 UP31CC2151की तलाशी के दौरान हेन्डल मे लिफाफा के अन्दर बत्तीनुमा 214 ग्राम चरस बरामद हुई है। 

आरपियों  के विरुद्ध धारा  20,29-61-85 ND&PS ACT के अन्तर्गत पुलिस थाना पुरुवाला में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसका आगामी अन्वेषण जारी है।