1143 उपभोक्ताओं को बिजली का बिल ना भरने पर नोटिस जारी 4021437 रुपए लंबित

1143 उपभोक्ताओं को बिजली का बिल ना भरने पर नोटिस जारी 4021437 रुपए  लंबित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

दो माह से बिजली का बिल ना भरने वाले उपभोक्ताओं को बिल के साथ देना होगा अतिरिक्त शुल्क
  अक्स न्यूज लाइन --चम्बा  , 15  मार्च 2023
विद्युत उप मंडल चंबा नंबर-1 के सहायक अभियंता हंसराज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उप मंडल चंबा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न श्रेणियों के कुल 1143 ऐसे उपभोक्ताओं को समय पर बिजली का बिल की अदायगी ना करने पर नोटिस जारी किए है। उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ताओं के पास बिजली के बिल से संबंधित 4021437 रुपए की धनराशि भुगतान ना करने के कारण लंबित पड़ी है।
सहायक अभियंता ने बताया कि बिल का भुगतान ना करने वाले 1143 सभी उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर अपने बिल की अदायगी करनी होगी, अगर उक्त समय पर उपभोक्ता अपना बिजली का बिल जमा नहीं करवाते हैं तो विभाग द्वारा अस्थाई तौर पर विद्युत कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को बिजली काटने के बाद विद्युत बिल की राशि के साथ 250 रुपए की अतिरिक्त शुल्क राशि भी अदा करनी होगी।
उन्होंने यह बताया कि विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थाई तौर पर काटने के आदेश भी जारी किए हैं जिन्होंने गत दो माह से अपने बिजली के बिल की अदायगी नहीं की है,भले ही बिल की राशि दस रुपए ही क्यूं ना हो।
अतः उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि शीघ्र ही अपने बिजली के बिल की अदायगी समय रहते करें ताकि उन्हें बिजली कट जाने की वजह से किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।