31 अक्तूबर तक बंद रहेगी नारा-शाहतलाई सड़क

31 अक्तूबर तक बंद रहेगी नारा-शाहतलाई सड़क
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन - हमीरपुर, 09 अक्तूबर   

 मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते बड़सर उपमंडल की नारा-शाहतलाई सड़क पर वाहनों की आवाजाही 31 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है।
 
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बताया कि नारा-शाहतलाई सड़क के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 31 अक्तूबर तक बंद किया जा रहा है।

जिलाधीश ने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक नैण-झजियाणी-शाहतलाई सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
 उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
-0-