अदालत द्वारा उदघोषित अपराधी मुम्बई से धरा

अदालत द्वारा उदघोषित अपराधी मुम्बई से धरा
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

नाहन, 6 सितंबर  जिला सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष
अभियान के तहत जिला स्तर पर गठित पीओ सेल ने अदालत द्वारा उदघोषित अपराधी सुनील वालिया उर्फ राजू
निवासी मुम्बई महाराष्ट्र को मुम्बई से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिले के एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि मुजरिम पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग संख्या 249 , दिनांक 21.7.2007 को आईपीएस धारा 279, 304 के तहत अदालत द्वारा भगौड़ा  अपराधी करार किया गया था। एसपी ने बताया कि मुजरिम को  न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि चालु वर्ष पीओ सेल द्वारा जिला सिरमौर के विभिन्न अभियोगों में वांछित 7 उदघोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।