नाहन: 10 लीटर अवैध शराब पकड़ी, 2 आरोपी धरे पांवटा में..

नाहन: 10 लीटर अवैध शराब पकड़ी, 2 आरोपी धरे पांवटा में..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 मई :
पांवटा ब्लॉक में थाना पुरुवाला पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत  दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रविंद्र कुमार पुत्र जगर सिंह, निवासी किशनकोट, डा0 राजबन, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है ।

एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में एक अन्य मामले में पुलिस थाना पुरुवाला मे   एक महिला, निवासी रामपुरघाट, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी महिला के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में अभियोग पंजीकृत करके मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

एसपी ने बताया कि दोनों मामलों में कुल 10 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस द्वारा आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। पुरुवाला पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।