मनीकर्ण हादसा: भू.स्खलन से आधा दर्जन लोगों की मौत,कई घायल

मनीकर्ण हादसा: भू.स्खलन से आधा दर्जन लोगों की मौत,कई घायल
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन, कुल्लू  30 मार्च :

कुल्लू जिला के गुरूद्वारा मनीकर्ण साहिब के नजदीक अचानक हुए  भू.स्खलन और पेड़ गिरने की घटना के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे कई लोग मलबे दब गए। भू.स्खलन से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जिला प्रशासन की तरफ से तत्काल शुरू किए गए बचाव कार्र्यों से मलबे में दबे लोगों बहार निकाला गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कई कारें दब गई। हादसे का शिकार 6 लोगों में 3 पर्यटक शामिल है। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने हादसे पर शोक जताया है। तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन कुल्लू को घटना स्थल पर तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतरीन उपचार और हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उधर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी मनीकर्ण  हादसे पर गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के  प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।