नाहन: 01.4 किलो ग्राम चरस पकड़ी,आरोपी तालिब हिरासत में ,एसआईयू टीम का एक्शन,बड़ी कामयाबी......

नाहन: 01.4 किलो ग्राम चरस पकड़ी,आरोपी तालिब हिरासत में ,एसआईयू टीम का एक्शन,बड़ी कामयाबी......
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 नवंबर : 
 पांवटा ब्लॉक में जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर  01.4 किलो ग्राम चरस पकड़ी,आरोपी तालिब हिरासत में ,एसआईयू टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। 

टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे मुस्लिम बस्ती निवासी एक 28 वर्षीय युवक के कब्जे से 01.4 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को आज पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।

डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने  बडी कामयाबी  हासिल करते हुए  आरोपी तालिब अंसारी पुत्र श्री खलील अंसारी निवासी नजदीक सरिये वाली गली, मुस्लिम बस्ती विकासनगर जिला देहरादून उतराखंड उम्र 28 वर्ष के कब्जे  से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की है। 
डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।