नाहन :शिमला में गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय का नाम, राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक

नाहन  :शिमला में गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय  का नाम, राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 जुलाई :
अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने शिमला में आयोजित 31वीं हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप (08 से 14 जुलाई 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे सिरमौर जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के छात्र शौर्यवीर चौहान ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (यूथ मेन) वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 
वहीं कक्षा 11वीं के छात्र सूर्यांश कपूर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (यूथ मेन) वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा।
बालिका वर्ग में कक्षा 9वीं की छात्रा ओजस्वनी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (यूथ वूमेन) स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया, जबकि कक्षा 9वीं ‘बी’ की छात्रा परी थापा ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी का परिचय दिया।
विद्यालय के शूटिंग कोच सुधीर पॉल ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय की *निदेशक देविंदर कौर साहनी* तथा *प्रधानाचार्या स्टिमी मारिया* ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शूटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में राज्य स्तर पर पदक प्राप्त करना विद्यार्थियों की लगन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।
विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन एवं महासचिव सचिन जैन ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय में शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
 उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।