नाहन :अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की मनस्वी नेगी ने ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में झटका गोल्ड मैडल....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 जून :
नाहन। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन की होनहार छात्रा मनस्वी नेगी ने 18वीं शिमला जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिला (एन.आर.) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मनस्वी ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती देविंदर कौर साहनी ने मनस्वी को बधाई देते हुए कहा, "मनस्वी की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी विद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।"
विद्यालय के चेयरमैन श्री अनिल जैन एवं महासचिव श्री सचिन जैन ने संयुक्त रूप से मनस्वी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे अरिहंत परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने मनस्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।









