नाहन: धरा गया नशे का तस्कर, 4.07 ग्राम चिट्टा बरामद, पांवटा में एफआईआर दर्ज.

नाहन:  धरा गया नशे का तस्कर, 4.07 ग्राम चिट्टा बरामद, पांवटा में एफआईआर दर्ज.
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 जुलाई :
पांवटा पुलिस में मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक नशे के तस्कर की  तालाशी के दौरान 4.07 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पांवटा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है ।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया किडिटेक्शन सेल पाँवटा साहिब पुलिस की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी  को गिरफ्तार किया है ।

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान को गुप्त  सूचना मिली कि एक  युवक जिसका  नाम नवीन ठाकुर निवासी गांव पुडली डा0 भरोग बनेडी तहसील ददाहु जिला सिरमौर, कुन्जा से यमुना नदी के रास्ते से भारी मात्रा मे स्मैक खरीदकर लाया है ।  आरोपी के पास भारी मात्रा मे स्मैक हो सकती  है ।  

नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम  ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से  4.07 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है।

उन्होंने ने बताया कि आरोपी  नवीन ठाकुर के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।