नाहन: कालाअम्ब पंचायत में सन्दिग्ध वोट पर बवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए जांच के आदेश....

नाहन: कालाअम्ब पंचायत में सन्दिग्ध वोट पर बवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए जांच के आदेश....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 मई :

पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में नाहन विधानसभा क्षेत्र की कालाअम्ब पंचायत में उस वक्त बवाल मचा जब एक सन्दिग्ध व्यक्ति अन्य वोटर की जगह मतदान करने पहुंच गया।इस स्थिति में लोगों ने हंगामा कर दिया।  पुलिस शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची।
 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसमामले में जांच के आदेश दे दिये है। आर को मामले की जांच की रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए है। पुलिस अलग से जांच में जुटी है।यह घटना  कालाअंब स्थित बूथ नंबर-7 की है। जिला परिषद चुनाव के दौरान एक संदिग्ध वोट डाले पहुंचा गया। आरोप है कि मतदान  के दौरान बिना उचित पहचान सत्यापन के बैलेट पेपर जारी कर दिया गया और उसके आधार पर मतदान भी कर लिया गया। जिला


जिला परिषद प्रत्याशी के पतिने आरोप लगाया कि एक संदिग्ध व्यक्ति मतदाता सूची के सीरियल नंबर-212 पर दर्ज 22 वर्षीय मोहम्मद उमर के नाम पर वोट डाल रहा था।आरोप कि संबंधित व्यक्ति की पहचान का सही तरीके से सत्यापन नहीं किया गया और बिना आवश्यक दस्तावेजों की जांच के मतदान की अनुमति दे दी गई। 

जिला निर्वाचन अधिकारी एंव  डीसी प्रियंका वर्मा ने बताया कि मामले में संबंधित आरओ से रिपोर्ट तलब की गई। रिपोर्ट आने के बाद एक्शन होगा।