मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0' अभियान के तहत लंबित केसों को सुलझाने का मौका।

मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0' अभियान के तहत लंबित केसों को सुलझाने का मौका।
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन कुल्लू  03 जून :
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर अजय ठाकुर ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के मार्गदर्शन में 'मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान' किन्नौर जिला के तालुका न्यायालयों रामपुर, रिकांगपियो व आनी और जिला न्यायालयों में चलाया जा रहा है। 
इसमें विवाह संबंधित पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान मामले, घरेलु हिंसा मामले, चैक बाउंस मामले, वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, श्रम वसूली के मामले, विभाजन व बेदखली के मुकदमें, भूमि अधिग्रहण मामले और अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों का निपटारा किया जायेगा। 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को विवादों के वैकल्पिक समाधान की ओर प्रेरित करना और काफी समय से लंबित मामलों को निपटाना है।

उन्होंने यह भी बताया कि मध्यस्थता एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पक्षकारों के बीच एक प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति से विवाद को सुलझाया जाता है। यह प्रक्रिया गोपनीय, लचीली और कम खर्चीली होती है। उन्होंने सभी प्रक्रिया को अपनाएं। जिलावासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लें और अपने लंबित विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया को अपनाएं।