नाहन: अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह दबोचा, 294 ग्राम चिट्टा पकड़ा, पंजाब के दो युवक हिरासत में....
सिरमौर पुलिस को बीती रात अंतर्राज्यीय चिट्टा गिरोह के लोगों को दबोचने में बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के दो नशा तस्करों को हिरासत में ले लिया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर पुलिस के नाहन में तैनात डिटेक्श सैल की टीम ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के दो युवकों को 294 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
एसपी ने बताया कि पुलिस स्टेशन कालाअम्ब में धारा 21,29 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है । इस मामले विस्तृत रूप से सूचना कल साँझा की जायेगी।








