नाहन: नगर परिषद में चुनावी घमासान, पर्ची के जरिए कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान अध्यक्ष बनी, भाजपा के प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष बने.
अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 जून :
नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष के बुधवार को आयोजित चुनाव में विधायक अजय सोलंकी की वोट से,बहुमत आयी भाजपा को सीधे चुनाव का सामना करना पड़ा। चुनावी प्रक्रिया के तहत 13 में से भाजपा समर्थित 7 व कांग्रेस के 6 पार्षद एक जुट रहे और डटे रहे।
विधायक की वोट डालने से यह चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के पार्षदों की संख्या 7-7 हो गई। और मुकाबला बराबरी का हो गया।
इस परिस्थिति में कार्यवाहक एसडीएम ने पर्ची के जरिए अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष का चुनाव कराया, जिसमें कांग्रेस की पार्षद उपमा धीमान अध्यक्ष व बीजेपी के पार्षद प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष घोषित किए गए।
इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हमें नगर परिषद में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना है ताकी शहर का विकास हो ओर यहां की ज्वलन्त समस्याओं का निदान भी किया जा सके।
उधर राज्य भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा सरकार और कांग्रेस के भारी दबाव के बावजूद बीजेपी के सभी 7 पार्षद एक जुट रहे, सभी ने अपने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को वोट डाला है। लेकिन विधायक ने वोट डाल कर जनादेश का अपमान किया है।




