नाहन: तेज़ रफ़्तार थार ने डिवाईडर से विपरीत दिशा में जाकर स्कुटी को मारी टक्कर,पांवटा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 जून :
नेशनल हाईवे पर पांवटा एरिया में बीती रात एक तेज रफ्तार थार चालक ने डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही एक।स्कुटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कुटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता रोहित कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी वार्ड नं. 08, तारुवाला के अनुसार सायं लगभग 6 बजे गिल फिलिंग सेंटर, तारुवाला के समीप एक थार (नंबर HP17J-4988) तेज गति से गलत दिशा में आकर डिवाइडर पार करते हुए स्कूटी नंबर PB65AF-1334 से टकरा गई।
इस हादसे में स्कूटी चालक पंकज ठाकुर निवासी भगतपुर, जिला बिलासपुर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ने बताया कि आरोपी थार चालक जसप्रीत सिंह निवासी हरिओम कॉलोनी, तारुवाला के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब मे मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।









